श्रीलंका एक सुंदर द्वीपीय देश है जो हिंद महासागर में स्थित है. यह देश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है. भारत के दक्षिण में स्थित यह छोटा-सा राष्ट्र प्रशासनिक रूप से “राज्यों” के बजाय “प्रांतों” (Provinces) में विभाजित है।
श्रीलंका में कुल कितने राज्य/प्रांत हैं?
श्रीलंका में कुल 9 प्रांत (Provinces) हैं. ये प्रांत देश के प्रशासन, विकास और संसाधनों के प्रबंधन के लिए बनाए गए हैं. हर प्रांत में एक मुख्यमंत्री होता है. प्रत्येक प्रांत में कई ज़िले (Districts) होते हैं, जो स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक इकाइयाँ होती हैं।
श्रीलंका के 9 प्रमुख प्रांत और उनके नाम:
1. Western Province (पश्चिमी प्रांत)
2. Central Province (मध्य प्रांत)
3. Southern Province (दक्षिणी प्रांत)
4. Northern Province (उत्तरी प्रांत)
5. Eastern Province (पूर्वी प्रांत)
6. North Western Province (उत्तर-पश्चिमी प्रांत)
7. North Central Province (उत्तर-मध्य प्रांत)
8. Uva Province (ऊवा प्रांत)
9. Sabaragamuwa Province (सबरगमुवा प्रांत)
निष्कर्ष:
श्रीलंका में “राज्य” शब्द का उपयोग नहीं होता, बल्कि यहाँ “प्रांत” के अनुसार प्रशासनिक बंटवारा किया गया है।
Post a comment