यूरोप दुनिया का दूसरा सबसे छोटा, लेकिन तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है. इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 10,186,000 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 6.8% और कुल सतही क्षेत्र का 2% है।
वर्तमान में यूरोप की अनुमानित जनसंख्या लगभग 74.4 करोड़ है, जो वैश्विक जनसंख्या का लगभग 9.3% हिस्सा है. जनसंख्या के लिहाज़ से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
यूरोप में कितने देश हैं?
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूरोप में कुल 44 देश हैं।
हालांकि कुछ स्रोतों जैसे यूरोपीय संघ (EU) या विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों में यह संख्या कभी-कभी 49, 50 या 51 तक भी बताई जाती है. इसका कारण यह है कि कुछ क्षेत्रों की स्थिति विवादित है या उन्हें पूर्ण संप्रभु देश नहीं माना जाता।
यूरोप के सभी देशों के नाम (A-Z क्रम में):
1. आइसलैंड (Iceland)
2. आयरलैंड (Ireland)
3. अल्बानिया (Albania)
4. एंडोरा (Andorra)
5. ऑस्ट्रिया (Austria)
6. इटली (Italy)
7. एस्तोनिया (Estonia)
8. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
9. यूक्रेन (Ukraine)
10. लातविया (Latvia)
11. लिथुआनिया (Lithuania)
12. लक्समबर्ग (Luxembourg)
13. लिकटेंस्टाइन (Liechtenstein)
14. ग्रीस (Greece)
15. क्रोएशिया (Croatia)
16. चेक गणराज्य (Czech Republic)
17. जर्मनी (Germany)
18. जॉर्जिया (कुछ स्थानों पर यूरोप में शामिल)
19. डेनमार्क (Denmark)
20. नॉर्वे (Norway)
21. नीदरलैंड (Netherlands)
22. पुर्तगाल (Portugal)
23. पोलैंड (Poland)
24. फ्रांस (France)
25. फिनलैंड (Finland)
26. बुल्गारिया (Bulgaria)
27. बेल्जियम (Belgium)
28. बेलारूस (Belarus)
29. बोस्निया और हर्जेगोविना (Bosnia and Herzegovina)
30. मोंटेनेग्रो (Montenegro)
31. मोल्दोवा (Moldova)
32. माल्टा (Malta)
33. मोनाको (Monaco)
34. मैसिडोनिया (North Macedonia)
35. रूस (Russia)
36. रोमानिया (Romania)
37. सर्बिया (Serbia)
38. स्लोवाकिया (Slovakia)
39. स्लोवेनिया (Slovenia)
40. स्पेन (Spain)
41. स्वीडन (Sweden)
42. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)
43. सान मरीनो (San Marino)
44. वेटिकन सिटी (Vatican City)
यूरोप के बारे में कुछ रोचक तथ्य
क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप दुनिया का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है।
यहाँ के अधिकतर देश विकसित हैं और तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य में अग्रणी हैं।
यूरोप की जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है।
रूस यूरोप का सबसे बड़ा और वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है।
यूरोप में 200 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।
ईसाई धर्म यूरोप का प्रमुख धर्म है।
जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस यहाँ की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ हैं।
यूरोप में एफिल टॉवर, कोलोसियम, बिग बेन और एक्रोपोलिस जैसे ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं।
यूरोप में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।
मॉस्को, लंदन, पेरिस और बर्लिन यूरोप के प्रमुख शहरों में शामिल हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
यूरोप का सबसे बड़ा देश कौन है?
रूस, जो क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है।
यूरोप का सबसे छोटा देश कौन है?
वेटिकन सिटी
यूरोप में कुल कितने देश हैं?
44 देश, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार।
यूरोप की जनसंख्या कितनी है?
लगभग 744 मिलियन (2025 के अनुसार)।
कौन-सा महाद्वीप क्षेत्रफल में दूसरा सबसे छोटा है?
यूरोप
Post a comment