बांग्लादेश, भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है, जो दक्षिण एशिया में स्थित है. इसकी सीमा भारत के कई राज्यों से मिलती है, आइए विस्तार से जानते हैं कि बांग्लादेश की सीमा भारत के कितने और किन राज्यों से मिलती है।
भारत-बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई
भारत और बांग्लादेश के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा लगभग 4,096 किलोमीटर लंबी है, जो भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है. यह सीमा इतनी विस्तृत है कि यह भारत के पूर्व और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में फैली हुई है।
बांग्लादेश की सीमा जिन 5 भारतीय राज्यों से लगती है:
पांच भारतीय राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं: पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम।
Post a comment