अफ्रीका, एशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है. यह महाद्वीप अपने सांस्कृतिक वैविध्य, प्राकृतिक संसाधनों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है. अफ्रीका का कुल क्षेत्रफल लगभग 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 20% है. वहीं, जनसंख्या की बात करें तो यहाँ 1.5 अरब (1,500,000,000) से अधिक लोग रहते हैं, जो विश्व की कुल आबादी का करीब 18% है।
अफ्रीका में कुल कितने देश हैं?
संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 मान्यता प्राप्त देश हैं. इनमें से प्रत्येक देश की अपनी स्वतंत्र सरकार, संस्कृति, भाषा और पहचान है।
कुल देश: 54
सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल के आधार पर): अल्जीरिया
सबसे छोटा देश: Seychelles
कुल क्षेत्रफल: 30,370,000 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या (2025 अनुमान): लगभग 1.5 अरब
अफ्रीकी महाद्वीप के सभी देशों के नाम
हिंदी में:
मिस्र, नाइजीरिया, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, कांगो, तंज़ानिया, केन्या, युगांडा, अल्जीरिया, सूडान, मोरक्को, अंगोला, मोज़ाम्बिक, घाना, मेडागास्कर, कैमरून, कोटे डी आइवर, नाइजर, बुर्किना फासो, माली, मलावी, ज़ाम्बिया, सेनेगल, चाड, सोमालिया, ज़िम्बाब्वे, गिनी, रवांडा, बेनिन, बुरुंडी, ट्यूनीशिया, दक्षिण सूडान, टोगो, सिएरा लियोन, लीबिया, कांगो, लाइबेरिया, केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य, मॉरिटानिया, इरिट्रिया, नामीबिया, गाम्बिया, बोत्सवाना, गैबॉन, लिसोटो, गिनी-बिसाऊ, भूमध्यवर्ती गिनी, मॉरीशस, इस्वातिनी, जिबूती, कोमोरोस, काबो वर्दे, साओ टोमे और प्रिंसिपे, सेशल्स
अंग्रेज़ी में:
Algeria, Angola, Benin, Botswana, Burkina Faso, Burundi, Cabo Verde, Cameroon, Central African Republic, Chad, Comoros, Congo (Brazzaville), Congo (Kinshasa), Côte d’Ivoire, Djibouti, Egypt, Equatorial Guinea, Eritrea, Eswatini, Ethiopia, Gabon, Gambia, Ghana, Guinea, Guinea-Bissau, Kenya, Lesotho, Liberia, Libya, Madagascar, Malawi, Mali, Mauritania, Mauritius, Morocco, Mozambique, Namibia, Niger, Nigeria, Rwanda, São Tomé and Príncipe, Senegal, Seychelles, Sierra Leone, Somalia, South Africa, South Sudan, Sudan, Tanzania, Togo, Tunisia, Uganda, Zambia, Zimbabwe
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
अफ्रीका का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
अल्जीरिया (Algeria) क्षेत्रफल के अनुसार अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है।
अफ्रीका का सबसे छोटा देश कौन सा है?
Seychelles अफ्रीका का सबसे छोटा देश है।
अफ्रीका का क्षेत्रफल कितना है?
अफ्रीका का क्षेत्रफल लगभग 30.37 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
अफ्रीका, क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के लिहाज़ से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
अफ्रीका की कुल जनसंख्या कितनी है?
2025 के अनुमान के अनुसार अफ्रीका की कुल जनसंख्या लगभग 1.5 अरब है।
निष्कर्ष:
अफ्रीका न केवल क्षेत्रफल और जनसंख्या के मामले में महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जैवविविधता के मामले में भी विश्व में एक खास स्थान रखता है।
Post a comment