Oppo ने अपनी Find X सीरीज़ में नया फ्लैगशिप Oppo Find X9 Pro लॉन्च कर दिया है, जो पहली नज़र में ही साफ कर देता है कि यह फोन सिर्फ हाई-एंड प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक ऑल-राउंडर powerhouse है. इसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक ही मोबाइल में दमदार कैमरा, तेज़ परफॉर्मेंस और long battery backup चाहते हैं।
Oppo Find X9 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,09,000 रखी गई है।
Design & Display
फोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसे देखने का अनुभव बेहद smooth और immersive लगता है. 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट तक की peak brightness इसे धूप में भी crystal-clear बनाती है।
इसके फ्लैट-एज डिज़ाइन के साथ अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स फोन को एक modern और elegant look देते हैं। फोन की durability भी कमाल की है, क्योंकि इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है मतलब पानी और धूल का फोन पर कम से कम असर होगा।
Powerful Processor
Oppo Find X9 Pro में नया MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट दिया गया है, जो इसे सुपर-स्मूद performance प्रदान करता है. multitasking हो, gaming हो या heavy apps फोन सबकुछ बिना lag के संभाल लेता है।
इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी है, जिससे ऐप्स की loading speed और overall performance दोनों काफी बेहतर हो जाते हैं।
लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी फोन गर्म नहीं होता, क्योंकि इसमें advanced vapor-chamber cooling system दिया गया है।
Find X9 Pro Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
Camera Setup
कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है।
Triple Camera System:
50MP मेन कैमरा (Sony LYT सेंसर): natural colors और शानदार low-light performance देता है।
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा — landscapes और group shots के लिए perfect।
200MP Hasselblad टेलीफोटो कैमरा — 3x optical zoom के साथ ultra-sharp फोटो कैप्चर करता है।
हैसेलब्लड की color tuning फोटो को एक प्रो-लेवल cinematic touch देती है।
वीडियो के मामले में भी यह फोन powerful है. इसमें 4K@120fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग मिलती है, जिससे creators को editing और cinematic शूटिंग में काफी flexibility मिलती है।
फ्रंट पर दिया गया 50MP कैमरा सेल्फी को natural और clean बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo ने इस फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी है। यह आसानी से एक दिन का heavy usage निकाल सकती है।
चार्जिंग भी super-fast है:
80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग
50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग
10W reverse wireless charging

Post a comment