नथिंग ने कुछ ही सालों में अपने यूनिक डिजाइन और bold approach से स्मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान बनाई है. Phone (3a) Lite उसी सोच का एक simplified वर्ज़न है, जिसे खास तौर पर budget users को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Indian market में इसकी expected price लगभग ₹17,000–₹20,000 के बीच मानी जा रही है।
नथिंग फोन (3a) लाइट 27 नवंबर को लॉन्च होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले
फोन की सबसे खास बात इसका साफ-सुथरा transparent डिजाइन है. हालांकि यह नथिंग के महंगे मॉडल्स जितना flashy नहीं है, लेकिन इसकी simplicity ही इसे अलग बनाती है।
Nothing Phone (3a) Lite में 6.77-inch का Full-HD+ AMOLED panel है, जिसमें 120Hz refresh rate दिया गया है।
स्क्रीन काफी bright है और colors punchy महसूस होते हैं. Outdoor visibility भी बेहतर है, इसलिए धूप में भी readability अच्छी रहती है. High touch sampling rate इसे gaming और fast scrolling के लिए ideal बनाता है।
Processor & Performance
फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro (4nm) चिपसेट लगा है, जो power efficiency और smooth performance पर फोकस करता है।
8GB RAM के साथ multitasking काफी आराम से चलता है. Storage के लिए 128GB और 256GB दोनों versions मिलते हैं, और चाहें तो माइक्रो-SD card से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है जो बहुत rare feature है।
Software की बात करें तो यह Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है।
Camera Setup
फोन में triple rear camera setup दिया गया है—
50MP main sensor (OIS + EIS)
8MP ultra-wide
2MP macro
वीडियो के लिए 4K@30fps सपोर्ट मिलता है।
Front में 16MP का selfie camera है, जो social media shots के लिए काफी बढ़िया है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो moderate use पर एक दिन से ज्यादा टिक सकती है।
चार्जिंग के लिए 33W fast charging का सपोर्ट दिया गया है।

Post a comment